Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

विश्व उपभोक्ता दिवस का हुआ आयोजन

सीकर|

विश्व उपभोक्ता दिवस का हुआ आयोजन

सीकर 15 मार्च। जिला कलेक्ट्रेट सभागार में 63वें विश्व उपभोक्ता दिवस का आयोजन मुख्य अतिथि पूर्व एडीएम ईश्वर सिंह राठौड, वरिष्ठ अधिवक्ता पुरुषोत्तम शर्मा एवं जिला रसद कार्यालय से प्रवर्तन अधिकारी सुनीता वर्मा, एडवोकेट सत्यनारायण सिखवाल के सानिध्य में हुआ। 
   कार्यक्रम संचालन इतिहासकार महावीर पुरोहित ने किया, विश्व उपभोक्ता दिवस की पृष्ठ भूमि बताई। सत्यनाराण सिखवाल ने आयोजन की थीम पर प्रकाश डाला। सदन में बिहारी लाल, तृप्ति त्रिपाठी, व्यापार संघ के महामंत्री प्रदीप पारीक ने विश्व उपभोक्ता दिवस की प्रगति व उपभोक्ता जागरण व सतर्कता पर विचार व्यक्त किये। ईश्वर सिंह राठौड़ ने लोक भाषा में विश्व उपभोक्ता जागरूकता का आह्वान किया। प्रवर्तन अधिकारी सुनीता वर्मा ने उपभोक्ता सप्ताह के दौरान जारी रहने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए अवगत कराया कि 16 से 20 मार्च तक गूगल फॉर्म के माध्यम से ऑनलाईन स्लोग्न प्रतियोगिता का आयोजन किया जावेगा एवं सभी आगन्तुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में विनोद नायक, हरिप्रसाद बेरी, चेतन पंवार, भवानी शंकर, रमाकान्त शर्मा, मो० फारूक, जिला रसद अधिकारी कार्यालय के कार्मिक उपस्थित रहें।

Feed Back (0)

Give Your Feedback

Your email address and mobile number will not be published. Required fields are marked *