Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

भारतीय नौसेना में ड्यूटी में तैनात सैनिक लोकेश बुरड़क का निधन, कोच्चि में ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत खराब होने से हुआ निधन

दांतारामगढ़।|

सीकर जिले के दांतारामगढ़ उपखंड के शिवभजनपुरा निवासी भारतीय नौसेना में कार्यरत सैनिक लोकेश बुरड़क पुत्र परमाराम बुरड़क का कोच्चि में ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत खराब हो जाने से निधन हो गया। सैनिक के निधन की खबर के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह सैनिक लोकेश बुरड़क का पार्थिव शरीर दांतारामगढ़ पहुंचेगा जहां से शनिवार सुबह 9:00 बजे एचपी पेट्रोल पंप दांतारामगढ़ से पैतृक गांव शिवभजनपुरा तक सैनिक लोकेश बुरड़क के सम्मान में अंतिम यात्रा के रूप में तिरंगा रैली निकाली जाएगी। पैतृक गांव पहुंचने के बाद सैनिक सम्मान के साथ अंत्येष्टि की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार सैनिक लोकेश बुरड़क 7 फरवरी 2020 में भारतीय नौसेना में आईएनएस द्रोणाचार्य यूनिट में भर्ती हुए और वर्तमान में कोच्चि में पदस्थापित थे शुक्रवार सुबह ड्यूटी के दौरान तबीयत खराब हो जाने पर सैनिक लोकेश का निधन हो गया। सैनिक लोकेश के पिता का नाम परमाराम बुरड़क और माता का नाम मूली देवी है। लोकेश बुरड़क के एक बड़ी बहन भी है। महज 23 वर्ष की उम्र में सैनिक लोकेश बुरड़क का निधन हो जाने से परिवार सहित पूरे दांतारामगढ़ क्षेत्र में शोक छा गया।

Feed Back (0)

Give Your Feedback

Your email address and mobile number will not be published. Required fields are marked *