Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

दांता में श्रीराम के जयकारों गूंज उठा आसमां, भगवा रैली पर मुस्लिम भाइयों ने बरसाएं फूल...

दांतारामगढ़ |

हिंदू नव वर्ष एवं श्री राम जन्मोत्सव रामनवमी एवं के उपलक्ष में जगह-जगह अनेक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। नगर पालिका दांता में हिंदू नव वर्ष एवं श्री रामनवमी के उपलक्ष में विशाल भगवा रैली एवं श्री राम शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा के दौरान भगवान श्री राम के जयकारों से दांता कस्बा गूंजायमान हो उठा। श्री खेड़ापति बालाजी से भगवा रैली प्रारंभ हुई जो कि कस्बे के मुख्य मार्गो से होती हुई रींगस बस स्टैंड ठाकुर मदन सिंह मार्केट पहुंची जहां पर भगवान श्री राम की महा आरती के बाद भगवा रैली का समापन किया गया। भगवा रैली के दौरान दांता में हिंदू - मस्लिम भाईचारे एवं सौहार्द की अनोखी मिसाल देखने को मिली मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया और हिंदू भाइयों से गले लगकर शुभकामनाएं दी इसके साथ ही जगह-जगह जलपान की व्यवस्था की गई। शोभायात्रा के दौरान कस्बे वासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। सुरक्षा को लेकर थानाधिकारी जय सिंह बसेरा के नेतृत्व में जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया।

Feed Back (0)

Give Your Feedback

Your email address and mobile number will not be published. Required fields are marked *