Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

सीकर| अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को महिला अधिकारीता विभाग द्वारा जिला स्तरीय कार्यक्रम अर्बन हाट में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर भावना शर्मा रही। कार्यक्रम में सरकारी विद्यालयों की अच्छे अंक प्राप्त करने वाली 10वीं एवं 12वीं कक्षा की बालिकाओं, खेल के क्षेत्र में उपलब्धियां अर्जित करने वाली बालिकाओं सहित अन्य क्षेत्र में अच्छा काम कर रही जिले की महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रपति अवार्ड प्राप्त कलाकार अजय राजस्थानी सहित अन्य कलाकारों ने राजस्थानी लोकगीत एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की भावना से प्रेरित लोकगीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर भावना शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अच्छा कार्य कर नाम कमा रही है, जो हम सब के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि हमारे जिले में लिंग अनुपात में लगातार सुधार हो रहा है, साथ ही जिले की महिलाएं हर क्षेत्र में अच्छा काम कर रही है। उन्होंने लड़का-लड़की के आधार पर होने वाले भेदभाव को पूर्णतया खत्म करने की बात कही। इनको किया सम्मानित राज्य स्तरीय महिला खिलाड़ियों में खो-खो खेल की ममता गुर्जर, पैरा एथलेटिक्स में शालिनी चौधरी एवं सरिता बावरिया, एथलेटिक्स धावक में रजनी बावरिया को सम्मानित किया गया। महिला अधिकारिता विभाग के कार्मिक नरेंद्र कुमार, ताराचंद जांदू, सुनीता चौधरी, निशा मौर्य, प्रकाश चंद्र, सरिता ढाका, प्रेमलता, रामप्यारी, उर्मिला देवी, सीता देवी, मीना शर्मा, रीता दामोदरिया, बबीता देवी, मंजू, सुमन, सरोज देवी को उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया। 10वीं एवं 12वीं कक्षा में सरकारी विद्यालयों की अच्छे अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं में अश्विनी योगी, लक्षिता, महेंद्र वर्मा, प्रियंका गुर्जर, तनु वर्मा, रिंकू वर्मा, खुशी, कोमल, पूनम, तारा, यशस्वी, सानिया शेख सहित अन्य बालिकाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान सीकर पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी, उप जिला प्रमुख ताराचंद धायल, महिला अधिकारीता विभाग के उप निदेशक राजेंद्र चौधरी, उपनिदेशक प्रियंका पारीक, डिप्टी सीएमएचओ डॉ निर्मल सिंह, महिला अधिकारीता विभाग के संरक्षक अधिकारी जुगल किशोर, हितेश शर्मा, डॉ दीपिका चौधरी, अंजू अग्रवाल, सुमित्रा बाटड़ सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली जिले की महिलाएं उपस्थित रही।

Feed Back (0)

Give Your Feedback

Your email address and mobile number will not be published. Required fields are marked *