Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

युवती के अश्लील फोटो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार....पहले हुई थी दोनों की सगाई.. सगाई टूटी तो अश्लील फोटो कर दी वायरस

दांतारामगढ़ |

युवती के अश्लील फोटो फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर वायरल करने के मामले में थानाधिकारी जयसिंह बसेरा के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 महीने से फरार आरोपी महेंद्र सिंह निवासी श्रीबालाजी जिला नागौर को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थानाधिकारी जयसिंह बसेरा ने बताया कि जनवरी 2025 में पीड़िता के भाई ने आरोपी महेंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया था कि फरवरी 2024 में आरोपी महेंद्र सिंह की उसकी बहन के साथ सगाई हुई थी और 6 महीने बाद महेंद्र सिंह का चाल चलन सही नहीं होने पर सगाई तोड़ दी गई थी। सगाई टूटने के बाद आरोपी महेंद्र सिंह ने पीड़िता व पीड़िता के भाई को फोन पर धमकियां दी और उसके बाद उसकी बहन के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर कई प्रकार की अश्लील फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दी और पीड़िता व उसके परिवार को बदनाम किया। पुलिस ने आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू की मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी हाल ही में तकनीकी सहायता और विशेष सूत्रों से जानकारी मिली कि आरोपी बेंगलुरु में छिपा हुआ है जिस पर कांस्टेबल सुरेश कुमार, कांस्टेबल दिलीप कुमार और मुकेश कुमार की टीम गठित कर बेंगलुरु भेजा गया जहां पर पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी महेंद्र सिंह को हिरासत में लेकर पुलिस थाने में पहुंचकर गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है।आरोपी की गिरफ्तारी में कांस्टेबल सुरेश कुमार व दीलीप कुमार की अहम भूमिका रही।

Feed Back (0)

Give Your Feedback

Your email address and mobile number will not be published. Required fields are marked *